पति की हत्या के आरोप में पत्नी सहित दो गिरफ्तार

ग्रामीण हावड़ा के जयपुर इलाके की है घटना

-ग्रामीण हावड़ा के जयपुर इलाके की है घटना

– आरोपी ने अपने मामा के साथ मिल कर घटना को दिया अंजाम

हावड़ा. ग्रामीण हावड़ा के जयपुर इलाके में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दूसरा आरोपी पत्नी का मामा है. आरोपियों के नाम नवनीता और सुकल्याण मल्लिक हैं, जबकि मृतक का नाम गणेश दास है. पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों ने गणेश की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था. पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार, पेशे से स्वर्ण व्यवसायी गणेश दास पहले से विवाहित है. इसी बीच उसकी दोस्ती नवनीता से हो गयी और नवनीता ने गणेश से तीन लाख रुपये उधार ले लिये. गणेश रुपये लौटाने के लिए कह रहा था कि इसी दौरान नवनीता ने गणेश को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दोनों ने शादी कर ली. शादी होने के बावजूद गणेश रुपये मांग रहा था. इसी बीच सोमवार को नवनीता ने गणेश को अपने मामा के घर बुलाया और मामा के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया. पति के घर वापस नहीं आने पर पहली पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी और शक के आधार पर पुलिस ने नवनीता को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >