मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा में गोली मारकर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा सनातन घोष तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था और उन्होंने दावा किया कि जमीनी विवाद के कारण घोष की हत्या की गई.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ऐसा बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ता थे. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा सनातन घोष तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था और उन्होंने दावा किया कि जमीनी विवाद के कारण घोष की हत्या की गई. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण था या भूमि स्वामित्व को लेकर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ऐसा किया गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सनातन घोष रविवार रात दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.मोटरसाइकिल से गिरने के बाद कार सवार हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी.अधिकारी ने बताया कि घोष को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Narendra Modi : चुनावी रैलियों के लिए फिर बंगाल आयेंगे नरेन्द्र मोदी व अमित शाह

बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि यह फैक्टरी एक घर में संचालित की जा रही थी और रविवार देर रात हुए धमाके के कारण उस घर की छत उड़ गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलाघाट इलाके के प्रयाग गांव में कम से कम चार से पांच अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए. आनंद मैती के घर में एक अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी. विस्फोट के कारण घर की छत उड़ गई और दीवारें तथा खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं. एक व्यक्ति घायल हो गया.

Narendra Modi : पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, तृणमूल ने एक बार फिर बंगाल में राम नवमी उत्सव का किया विरोध, लेकिन जीत सत्य की हुई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >