सरकारी जमीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता अरेस्ट

आरोपी है सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब का करीबी

आरोपी है सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब का करीबी

कोलकाता. सिलीगुड़ी इलाके में सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर उसे हड़पने के आरोप में सीआइडी ने देवाशीष प्रमाणिक नामक तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया है. उसे बुधवार को दिनभर लंबी पूछताछ के बाद रात को गिरफ्तार किया गया. गुरुवार को उसे सिलीगुड़ी स्थित स्थानीय कोर्ट में पेश किया जायेगा. सीआइडी सूत्र बताते हैं कि सिलीगुड़ी में कुछ सरकारी प्लॉट पर कब्जा कर उन्हें बेचने का मामला सामने आया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसे जमीन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद इस मामले की जांच में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब के घनिष्ठ कहलाने वाले देवाशीष प्रमाणिक को बुधवार को स्थानीय थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया. वहां पूछताछ के दौरान उस पर लगे आरोप पर सही जवाब नहीं दे पाने के बाद सीआइडी ने बुधवार रात को देवाशीष प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया. उससे लगातार पूछताछ कर इस गिरोह में उनके साथ और कौन शामिल हैं, इसका पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >