उत्तरपाड़ा : ढाई लाख नकदी व गहने लेकर चोर फरार

उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के हिंदमोटर बीबीडी रोड की निवासी झुमुर दास बीते 26 तारीख को अपने एक रिश्तेदार के घर दुर्गापुर गयी थी.

हुगली

उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के हिंदमोटर बीबीडी रोड की निवासी झुमुर दास बीते 26 तारीख को अपने एक रिश्तेदार के घर दुर्गापुर गयी थी. बुधवार को उनका एक रिश्तेदार आम देने हिंदमोटर स्थित उसके घर आया. उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है, लेकिन अंदर कोई नहीं है. उसने तुरंत फोन करके दुर्गापुर में झुमुर को इसकी सूचना दी. जब झुमुर घर वापस आयी, तो देखा कि उसके घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. तीन गुल्लक भी टूटे पड़े थे. झुमुर ने बताया कि वह तीन साल से इन गुल्लकों में 500 रुपये के नोट जमा कर रही थी. इनमें करीब डेढ़ लाख रुपये जमा हो गये थे. इसके अलावा, आलमारी में रखे एक लाख रुपये और लाखों के गहने भी चोर लेकर फरार हो गये. उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >