नादन घाट की बस्ती में लगी आग इसमें जल गये कई आशियाने

बस्ती में आग लगने से मची अफरा-तफरी

बर्दवान/पानागढ़.

बुधवार को पूर्व बर्दवान के नादनघाट थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के बड़ग्राम के जेलेग्राम की बस्ती में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. इसमें कई अस्थायी घर जल कर राख हो गये. हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के आहत होने की सूचना नहीं है. इससे पहले आग लगने पर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी.

उसके बाद नवद्वीप से दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया. आग कैसे लगी, इसकी जांच में दमकलकर्मी लगे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटों में आकर कई अस्थायी आशियाने व उनके अंदर रखे सामान जल कर खाक हो गये. बताया गया है कि आग में प्रणव प्रमाणिक, नानू गोपाल प्रमाणिक, विपद तारण प्रमाणिक, बाबू सोना प्रमाणिक आदि बस्तीवासियों के घर जल गये हैं. पीड़ितों ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >