लिलुआ : घर से नकदी और जेवर की चोरी

लिलुआ थाना अंतर्गत आनंदनगर इलाके स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है.

हावड़ा. लिलुआ थाना अंतर्गत आनंदनगर इलाके स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है. अपराधी 30 हजार कैश और आठ लाख रुपये के जेवर चोरी कर फरार हो गये. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग के कर्मचारी कल्याण गायेन का यहां दो मंजिला मकान है. उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे तक घर के सभी लोग जगे हुए थे. सुबह नींद खुलने पर घर में चोरी होने की जानकारी मिली. उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि चोरों ने कमरे में स्प्रे कर वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि चोर को यह पता था कि आलमारी की चाबी कहां थी. अपराधी दूसरी मंजिल की खिड़की का ग्रिल गैस से काटकर मकान में घुसे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >