वोट देने के आठ मिनट बाद ही वृद्धा ने दम तोड़ा

जेबीपुर के पातिहाल इलाके में अपने घर में वोट देने के कुछ देर बाद ही वृद्धा की मौत हो गयी. मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है.

हावड़ा. जेबीपुर के पातिहाल इलाके में अपने घर में वोट देने के कुछ देर बाद ही वृद्धा की मौत हो गयी. मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है. मृतका का नाम गायत्री मुखर्जी (95) था. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं. उन्होंने वोट देने की इच्छा जतायी थी. शुक्रवार को मतदान अधिकारी उनके घर पहुंचे थे. उन्होंने अपना वोट दिया ही था कि आठ मिनट बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी और घर पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >