पीएम नीट परीक्षा खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठाएं : ममता

मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि ‘पेपर लीक’ विवाद को देखते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म कर दिया जाये और राज्यों द्वारा परीक्षा आयोजित करने की पुरानी प्रणाली बहाल करने पर विचार किया जाये.

कोलकाता. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में ‘पेपर लीक’ विवाद में अब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपना पक्ष सामने रखा है. इसे लेकर मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि ‘पेपर लीक’ विवाद को देखते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म कर दिया जाये और राज्यों द्वारा परीक्षा आयोजित करने की पुरानी प्रणाली बहाल करने पर विचार किया जाये. प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में ममता बनर्जी ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की. उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप इस पर विचार करें और राज्य सरकारों द्वारा इस परीक्षा को आयोजित करने की पुरानी प्रणाली को बहाल करने तथा नीट को खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठायें.’ उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम से स्थिति को सामान्य करने में मदद मिलेगी और छात्रों में विश्वास भी बढ़ेगा. उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा में धांधली को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. विपक्षी पार्टियां व छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं और यह आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >