पीएम मोदी के साथ अंडरवाटर मेट्रो में यात्रा करने वाले स्टूडेंट्स बोले- देश के वैज्ञानिकों-इंजीनियरों ने हमें गौरवान्वित किया

पीएम के साथ मेट्रो में यात्रा करने वाले स्टूडेंट्स में आरोही भी शामिल है. वह ‘सारे जहां से अच्छा…’ गा रही थी. कहती है कि वह पीएम मोदी से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुगली नदी के नीचे बने अंडरवाटर मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ पीएम मोदी ने हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड स्टेशन तक की यात्रा की. इन स्टूडेंट्स का उत्साह देखते ही बन रहा है. देश के पहले वाटर मेट्रो को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था.

एस्प्लानेड मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

बच्चे ‘सारे जहां से अच्छा…’ गा रहे थे. पीएम मोदी ने बच्चों के साथ हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड तक की यात्रा की. एस्प्लानेड स्टेशन पर पीएम मोदी का लोगों ने जबर्दस्त स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया.

फर्स्ट अंडरवाटर मेट्रो में आरोही गा रही- सारे जहां से अच्छा

बुधवार (6 मार्च 2024) को पीएम के साथ यात्रा करने वाले स्टूडेंट्स में आरोही भी शामिल है. वह ‘सारे जहां से अच्छा…’ गा रही थी. उसने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित थी. साथ ही इस बात का भी गर्व है कि देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो में सबसे पहले यात्रा करने का मौका उसे मिला है.

महाकरण स्टेशन पर मेट्रो में चढ़े स्कूली बच्चे

प्रधानमंत्री के आने से पहले ही स्कूली बच्चों को महाकरण मेट्रो स्टेशन पर बच्चों को ट्रेन में उनकी सीट उपलब्ध करा दी गई थी. इसके साथ ही ट्रेन का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया. ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था.

पीएम से मिलने को लेकर उत्साहित है प्रज्ञा

बता दें कि पीएम मोदी ने हावड़ा से कोलकाता के बीच शुरू हो रहे पहले अंडरवाटर मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया. उनके साथ यात्रा करने से पहले प्रज्ञा भी काफी उत्साहित थी. प्रज्ञा कहती है कि मैं बेहद उत्साहित हूं. मैंने देश के प्रधानमंत्री के साथ देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो में यात्रा की. मुझे बहुत अच्छा लगा.

देश के वैज्ञानिक और इंजीनियर हमें कर रहे गौरवान्वित : इशिका

एक और स्कूल स्टूडेंट इशिका महतो कहती है कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला. मुझे उनके साथ अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने का मौका भी मिला. अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के लि��� मैं सिर्फ इतना ही कह सकती हूं कि आपलोग हमें गौरवान्वित कर रहे हैं.

पीएम मोदी के साथ इन लोगों ने की ट्रेन में यात्रा

बता दें कि इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान चुनिंदा स्कूली बच्चों को ही पीएम मोदी के साथ यात्रा करने का मौका मिला. पीएम मोदी और बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी थे. इनके अलावा रेलवे के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे. ट्रेन में मीडिया वालों को एंट्री नहीं दी गई थी.

Also Read : Kolkata Metro: अंडरवाटर मेट्रो कॉरिडोर से सियालदह के जुड़ने पर प्रतिदिन 7 लाख लोग कर सकेंगे यात्रा

Also Read : पीएम मोदी की सौगातें : कोलकाता में पहले अंडर रिवर मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, VIDEO में देखें सुहाना सफर

Also Read : लंदन-पेरिस यूरोस्टार से हो रही ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की तुलना, रोमांच से भरे सफर में मिलेगी 5G इंटरनेट सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >