शादी समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोग घायल

शादी कार्यक्रम में जा रहे पिकअप वैन के साथ चावल लदे ट्रक के धक्के में लगभग 20 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है. पिकअप वैन पूरी तरह से टूट-फूट गया है.

बालुरघाट : शादी कार्यक्रम में जा रहे पिकअप वैन के साथ चावल लदे ट्रक के धक्के में लगभग 20 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है. पिकअप वैन पूरी तरह से टूट-फूट गया है. घटना गंगारामपुर थाना के फुलबाड़ी महेंद्र इलाके में हुई है. खबर पाकर गंगारामपुर थाना से विशाल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन की जा रही है.

स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि आदिवासी समुदाय के शादी के कार्यक्रम में पिकअप वैन में लगभग 20 लोग परिराम से गंगारामपुर की ओर जा रहे थे. पिकअप वैन ने फुलबाड़ी महेंद्र इलाके में पहले एक बाइक को धक्का मारा. फिर 100 मीटर दूर जाकर एक चावल लदे ट्रक को सामने से धक्का मार दिया. धक्के से पिकअप वैन बुरी तरह से टूट-फूट गया है. पिकअप वैन में सवार 20 लोग जख्मी हुए हैं.

इनमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे. स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ जख्मियों को बालुरघाट सदर व गंगारामपुर महकमा अस्पताल में भेजवाया. जख्मी में पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है. घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग का अवरोध किया. बाद में पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया. मामले की छानबीन गंगारामपुर थाना पुलिस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >