बंगाल में 2 लोगों की मौत, परिवारों का दावा- एसआईआर के तनाव से हुई मौत

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी. उनके परिवार का दावा है कि एसआईआर के तनाव की वजह से उनकी मौत हुई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूनाभट्टी निवासी मोहम्मद खादेम का शव फूलबारी इलाके में एक खाली पड़े पुलिस क्वार्टर से बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.

पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के दौरान कथित तनाव से 2 लोगों की मौत हो गयी. कूचबिहार के बोरो हल्दीबारी निवासी मालिन रॉय (55) को दौरा पड़ा और जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका निधन हो गया. वहीं, सिलीगुड़ी के पास चूनाभट्टी के रहने वाले 57 वर्षीय मोहम्मद खादेम का शव फूलबारी में एक सुनसान पुलिस क्वार्टर के पास मिला. दोनों परिवारों ने आरोप लगाया है कि मालिन और खादेम की मौत एसआईआर से संबंधित तनाव की वजह से हुई है.

सिलीगुड़ी के चूनाभट्टी में 57 साल के खादेम की मौत

सिलीगुड़ी के पास चूनाभट्टी क्षेत्र में मंगलवार को 57 वर्षीय मोहम्मद खादेम का शव एक सुनसान पुलिस क्वार्टर से बरामद हुआ. मृतक के परिजनों ने दावा किया है कि एसआईआर की सुनवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से खादेम भारी मानसिक तनाव में थे. इसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूनाभट्टी निवासी मोहम्मद खादेम का शव फूलबारी इलाके में एक खाली पड़े पुलिस क्वार्टर से बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2002 की मतदाता सूची में नहीं था खादेम का नाम

परिवार के सदस्यों ने बताया कि खादेम को हाल ही में एसआईआर की सुनवाई में शामिल होना पड़ा था. वर्ष 2002 की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था. इसलिए उन्हें सत्यापन के लिए बुलाया गया था. परिजनों का आरोप है कि इस सुनवाई के बाद से ही खादेम लगातार गहरे मानसिक दबाव में थे. वह तनावग्रस्त दिख रहे थे. परिजनों का मानना है कि वोटर लिस्ट से नाम कटने के डर और सत्यापन प्रक्रिया का दबाव ही उनकी मौत का कारण बना.

महापौर ने की परिवार से मुलाकात

इस संवेदनशील घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी के महापौर गौतम देब ने तुरंत चूनाभट्टी इलाके का दौरा किया. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

पुलिस ने मौत के कारणों की विस्तृत जांच शुरू की

पुलिस ने खादेम की मौत के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया और इससे जुड़े कथित तनाव को लेकर एक नयी बहस छेड़ दी है. लगातार हुई मौतों ने निवासियों पर एसआईआर प्रक्रिया के मनोवैज्ञानिक प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे अधिक समर्थन और संवेदनशीलता की मांग उठ रही है.

इसे भी पढ़ें

एसआइआर प्रक्रिया के दौरान हुईं मौतों पर शुभेंदु का बयान असंवेदनशील

एसआइआर : जयनगर में ऑक्सीजन के सहारे सुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग की हुई मौत

एसआइआर सुनवाई के नोटिस के बीच वृद्ध की मौत, सियासी आरोप-प्रत्यारोप

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >