मुख्य बातें
Mahashivratri: सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर आज दोहरे उत्सव के रंग में सराबोर है. सिलीगुड़ी का विभिन्न बाजार 14 फरवरी को लाल, पिला, गुलाबी आदि विभिन्न रंगों के गुलाब से पटा पड़ा रहा. चारों ओर फूलों की सुगंध के साथ ही सजे धजे प्रेमी युगलों की खरीदारी से शहर के तमाम बाजार गुलजार रहा. वहीं दूसरी ओर 15 फरवरी महाशिवरात्रि को देखते हुए धतूरा, भांग, आंक के फूलों की माला, बेल व बेलपत्र की भी खूब बिक्री चल रही है.
बाजार में युवा से लेकर बुजुर्ग तक की भीड़
विधान मार्केट में सड़क से लेकर फूलों की दुकानों तक खरीदारों की भारी भीड़ जुटी है. यहां युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटा है. फलों की दुकानों में भी दिखने लायक भीड़ है. वहीं मंदिरों को भी खूब सजाया गया है. विधान मार्केट में सड़क किनारे शिव पार्वती की मूर्तियों की बिक्री चल रही है. यहां छोटे बड़े हर आकार के शिव पार्वती की मूर्तियां काफी कम कीमत पर मिल रहे है. लोग भी जमकर खरीदारी कर रहे.
फूल के साथ बढ़ा फलों का कारोबार
14 फरवरी वेलेंटाइन डे के अवसर पर युवा गुलाब की खरीदारी कर रहे, लेकिन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को देखते हुए युवा से लेकर बुजुर्ग हर उम्र के खरीदार दुकानों में जुट रहे हैं. महाशिवरात्रि के लिए फूल के साथ साथ फल और अन्य पूजा सामग्रियों की भी बिक्री चल रही है. कुल मिलाकर यह कहा ही जा सकता है कि वेलेंटाइन डे की खरीदारी पर महाशिवरात्रि की खरीदारी भारी पड़ता दिख रहा है.
Also Read: चुनाव आयोग और बंगाल सरकार के बीच लेटर वार जारी, सीईओ ने लिखा एक और पत्र
