भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन की मौत

भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की सूचना है. घटना रिम्विक लोधोमा समष्टि के अन्तर्गत लोधोमा ग्राम पंचायत-1 के तामांग गांव की है.

दार्जिलिंग : भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की सूचना है. घटना रिम्विक लोधोमा समष्टि के अन्तर्गत लोधोमा ग्राम पंचायत-1 के तामांग गांव की है. यह जानकारी गोजमुमो विनय गुट के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतिश पोख्ररेल ने दी. श्री पोख्ररेल ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 4 बजे तामांग गांव में भीषण भूस्खलन हुआ. इस दौरान नीमा तामांग का परिवार गहरी नींद में था. भूस्खलन ने नीमा का घर अचानक से ध्वस्त हो गया. इसमें नीमा तामांग 30,चन्द्र तामांग 27 और 5 साल के निहाल तामांग की मौत हो गयी.

भूस्खलन की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान में जुट गये. नीमा तामांग समेत तीन शवों को खोज निकाला गया. जीटीए वीओए चेयरमैन अनित थापा भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली. चेयरमैन थापा ने फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस घटना की जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घटना की सूचना पाकर शोक प्रकट किया है और सरकार के तरफ से पीड़ित परिवार को दो लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है. जीटीए ने भी अलग से आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >