मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस ने चलाया अभियान

कोरोना वायरस के आतंक से मास्क की बिक्री बढ़ गयी है. जिसे खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लगी रहती है. कई जगहों पर मास्क उपलब्ध तो हैं, लेकिन बिक्री हेतु बाजारों में कालाबाजारी की खबर भी है.

कालचीनी : कोरोना वायरस के आतंक से मास्क की बिक्री बढ़ गयी है. जिसे खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लगी रहती है. कई जगहों पर मास्क उपलब्ध तो हैं, लेकिन बिक्री हेतु बाजारों में कालाबाजारी की खबर भी है. ऐसी घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सख्त अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को कालचीनी थाना पुलिस द्वारा कालचीनी थाना क्षेत्र के अधीन समस्त दवा दुकानों से लेकर अन्य दुकानों में अभियान चलाया गया. इलाके के सभी दुकानदारों को उचित दाम पर मास्क और सैनिटाइजर बेचने का निर्देश दिया.

इस विषय पर कालचीनी के थाना प्रभारी अभिषेक भट्टाचार्य ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हम अपने इलाके के समस्त दवा से लेकर अन्य दुकानों में जाकर अभियान चला रहे हैं. कोई दुकानदार गैर कानूनी तौर पर मार्क्स और सैनिटाइजर की बिक्री ना करें. इसकी छानबीन में पुलिस जुटी है. उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सुलभ मूल्य पर मास्क और सैनिटाइजर बिक्री करने का निर्देश दिया गया है. कोरोना वायरस को लेकर इलाके में कोई गलत अफवाह ना फैलाए, इसको लेकर लोगों में जागरूकता भी किया जा रहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >