चर्च से ममता बनर्जी की हुंकार- धर्म को बांटने वालों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं

Mamata Banerjee Jalpaiguri Visit: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के प्रचार के लिए जलपाईगुड़ी पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी ने समावेशी संस्कृति पर जोर दिया. जानें, उनके उत्तर बंगाल दौरे का पूरा शेड्यूल.

Mamata Banerjee Jalpaiguri Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तर बंगाल के रण में उतरीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के चालसा में भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का कार्ड खेला. सेंट लूसी चर्च में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार धर्म के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करती. उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवता ही हर धर्म का मूल संदेश है और ‘जियो और जीने दो’ बंगाल की असली संस्कृति है.

‘धर्म जार-जार, उत्सव सबार’ का दिया नारा

कोलकाता से सीधे उत्तर बंगाल पहुंचीं मुख्यमंत्री सबसे पहले चर्च गयीं, जहां उन्होंने बिशप और अन्य धर्मगुरुओं से मुलाकात की. सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद उन्होंने चर्च में प्रार्थना भी की. सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने अपना प्रसिद्ध नारा दोहराया- ‘धर्म जार-जार उत्सव सबार’ (धर्म व्यक्तिगत है, लेकिन त्योहार सबके हैं). उन्होंने कहा- हम त्योहारों को बांटते नहीं, साथ मिलकर मनाते हैं. बंगाल की समावेशी परंपरा ही हमारी असली ताकत है.

केंद्र और अन्य राज्यों पर साधा निशाना

किसी का नाम लिये बिना पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा कि देश के कई हिस्सों में 25 दिसंबर (क्रिसमस) की छुट्टी नहीं दी जाती, लेकिन पश्चिम बंगाल में यह हमेशा से अवकाश का दिन रहा है. उन्होंने अपनी सरकार की 100 से अधिक सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘लक्ष्मी भंडार’ से लेकर अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ हर धर्म और जाति के लोगों को समान रूप से मिल रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बंगाल में ममता का ‘मिशन 2026’

मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अगले दो दिनों में वह कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी. ममता बनर्जी बुधवार को मयनागुड़ी, डाबग्राम-फूलबाड़ी और माटीगाड़ा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं करेंगी. गुरुवार को वह दक्षिण बंगाल के अंडाल (पश्चिम बर्धमान) में चुनाव प्रचार करेंगी.

23 अप्रैल को पहले चरण का रण

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है. 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में बंगाल में मतदान होगा, जबकि 4 मई को यह साफ हो जायेगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथों में होगी. सभी 294 सीटों पर इसी दिन काउंटिंग होगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के चुनावी शंखनाद पर कुदरत का पहरा, अलीपुरदुआर की जनसभा टली

शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों का खर्च उठा रही जनता, PWD बना टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार

ममता बनर्जी ने जतायी आशंका- डॉ शशि पांजा की तरह मेरे घर भी हो सकता है हमला

ममता राज में गंदे नाले में पारा टीचर, ‘समान काम तो समान वेतन’ की मांग, चुनाव के पहले संकट में सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >