अलीपुरदुआर में बने अत्याधुनिक स्टेडियम, राज्यसभा में भाजपा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक की मांग

अलीपुरदुआर जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, सुविधाओं का है अभाव. भाजपा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए युवाओं के भविष्य के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम के निर्माण की मांग की है. जानें भाजपा सांसद ने उच्च सदन में और क्या-क्या कहा.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक खेल स्टेडियम (Sports Stadium) के निर्माण की मांग की है. संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शून्यकाल (Zero Hour) के दौरान उन्होंने यह मुद्दा उठाया.

प्रतिभा की कमी नहीं, खेल सुविधाओं का अभाव

सांसद बड़ाईक ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अलीपुरदुआर और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाशाली एथलीटों और खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. लेकिन, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और योग्य प्रशिक्षकों (कोचों) की कमी के कारण स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मौका नहीं मिलता. उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

आर्थिक तंगी बनी खिलाड़ियों के लिए बाधा

बड़ाईक ने बताया कि जिले में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं न होने के कारण युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों और राज्यों में जाना पड़ता है. बाहर जाकर प्रशिक्षण लेना कई गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण होता है. इसके चलते कई होनहार खिलाड़ी पर्याप्त अवसर न मिलने के कारण पीछे छूट जाते हैं.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को उत्तर बंगाल में लगा सबसे बड़ा झटका, इस नेता के इस्तीफे से संकट में टीएमसी का वजूद

देश के छोटे शहरों और जिलों में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही क्षेत्र में आगे बढ़ने का उचित अवसर मिल सके. -प्रकाश चिक बड़ाईक, सांसद, भारतीय जनता पार्टी

मुद्दे को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा

भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के युवा खेलों के क्षेत्र में लगातार नया इतिहास रच रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अलीपुरदुआर में एक अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम के निर्माण को जल्द से जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया. उन्होंने विश्वास जताया कि इस स्टेडियम के बनने से जिले के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें क्या है शेड्यूल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >