Amit Shah Siliguri Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी के कवाखाली मैदान में देश के तीन नये आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पर आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और ममता बनर्जी की सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था पर हमला बोला.
ममता बनर्जी पर ‘सिंडिकेट राज’ को बचाने का आरोप
अमित शाह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र द्वारा पारित नये आपराधिक कानूनों को राज्य में लागू करने से रोका. उन्होंने दावा किया कि ये नये कानून ‘सिंडिकेट’, ‘कट मनी’ और ‘वसूली तंत्र’ पर शिकंजा कसते हैं. इसीलिए तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने इन्हें अटकाया था.
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, देश सुरक्षित नहीं रहेगा
कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में नये कानूनों को लागू करने से नागरिकों के भीतर सुरक्षा का भरोसा जागा है. उन्होंने बताया कि अब किसी भी थाने में ‘जीरो एफआईआर’ (Zero FIR) दर्ज कराने और त्वरित न्याय पाने की सुविधा उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: ‘चिकन नेक’ पर अभेद्य ‘स्मार्ट ग्रिड’ पर मंथन के लिए अमित शाह पहुंचे सिलीगुड़ी, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत
घुसपैठ पर शाह ने दी सख्त चेतावनी
सीमा सुरक्षा का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया कि केंद्र सरकार राज्य में मौजूद एक-एक अवैध घुसपैठिये की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का कड़ा विरोध किया था. अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और कानून सुचारु रूप से लागू हो रहा है.
