डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों से बढ़ी परेशानी

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में इनदिनों मरीज के परिवार वालों द्वारा डॉक्टरों पर हमले के मामले काफी बढ़ गए हैं. आए दिन यहां के किसी न किसी सरकारी या फिर गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के परिजनों द्वारा किसी ना किसी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हमले हो रहे हैं. इस तरह […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में इनदिनों मरीज के परिवार वालों द्वारा डॉक्टरों पर हमले के मामले काफी बढ़ गए हैं. आए दिन यहां के किसी न किसी सरकारी या फिर गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के परिजनों द्वारा किसी ना किसी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हमले हो रहे हैं.

इस तरह के हमले की बढती घटनाओं को लेकर डॉक्टरों की चिंता काफी बढ़ गयी है.इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसीन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया है. विभागीय प्रमुख डॉ राजीव प्रसाद ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं काफी बढ़ गयी है.जिसको रोके जाने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि रोगियों का भी यह अधिकार है कि उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा मिले.

इसलिए ना केवल डॉक्टर अपितु रोगी भी इसके प्रति जागरूक रहें.उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कइ प्रकार की समस्याएं आती है. एक तो डॉक्टर एवं मरीजों के बीच दूरी बढ़ती है और दूसरा कानून ब्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ती है.इसी को ध्यान में रख कर अगले महीने की 9 तारीख को इस मुद्दे पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. इस सेमिनार में रोगियों के हितों पर भी चरचा की जायेगी.चिकित्सा में लापरवाही बरतने जैसी स्थिति में रोगियों के क्या कानूनी अधिकार हैं,और उन्हें क्या करना चाहिए,इसकी जानकारी भी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >