5 अप्रैल को कूचबिहार से बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Bengal Visit: बंगाल फतह के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट पेश कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कार्यक्रम फिक्स हो गया है. पीएम मोदी कूचबिहार से भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. डिटेल यहां पढ़ें.

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली होगी.

पीएम मोदी की यात्रा से पहले भाजपा की हाई लेवल मीटिंग

पांच अप्रैल को कूचबिहार में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक वर्चुअल बैठक हुई. शुक्रवार को बिहार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. समग्र कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की.

12 से अधिक रोड शो और जनसभा करेंगे पीएम मोदी

आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट कर दिया गया. जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. इससे पहले 14 मार्च को प्रधानमंत्री ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया था. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में 12 से अधिक रोड शो और जनसभाएं करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 और 29 अप्रैल को बंगाल में 2 चरणों में चुनाव

इससे पहले अमित शाह शनिवार को ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल पर एक चार्जशीट पेश करेंगे. इसमें तृणमूल कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर किया जायेगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए इस बार 2 चरणों में अप्रैल में चुनाव होंगे. 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 4 मई को मतगणना होगी.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह कोलकाता में खोलेंगे ममता बनर्जी सरकार की ‘चार्जशीट’, ये है भाजपा का मेगा चुनावी मास्टरप्लान

TMC का BJP को चैलेंज- अभिषेक बनर्जी को डरा नहीं पाये, अब शुभेंदु-हिमंता की जांच कराओ

कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >