फिर तृणमूल पर बरसे शुभेंदु

एक बार फिर विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

प्रतिनिधि, हल्दिया एक बार फिर विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. रविवार को वह कांथी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी के समर्थन में रामनगर में आयोजित सभा में शामिल हुए थे. सभा को संबोधिक करते हुए उन्होंने कहा : तृणमूल सरकार के सत्ता में रहने के दौरान बंगाल का हाल बेहाल हो चुका है. हर क्षेत्र जैसे भ्रष्टाचार में घिरा हुआ है. यदि ऐसा नहीं होता, तो शिक्षक नियुक्ति घोटाला, राशन वितरण घोटाला, नगर निकायों में हुईं नियुक्तियों में घोटाला सामने नहीं आते. बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत तृणमूल सरकार की नीतियों से वाकिफ है. वह दिन ज्यादा दूर नहीं, जब बंगाल में तृणमूल का शासन समाप्त हो जायेगा. भाजपा नेता अधिकारी ने कांथी सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार की भारी मतों से विजय हासिल करने की संभावना जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >