WB Crime News : हावड़ा के बांकड़ा में पंचायत कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

WB Crime News : पंचायत प्रधान टुकटुकी ने कहा, मैं कार्यालय में बैठा था. मैं हस्ताक्षर कर रहा था. तीन लोग अंदर आये. इसके बाद उसने अपनी जेब से बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी. मेरे पिता, चाचा को गोली लगी. मुझे भी निशाना बनाया गया.

WB Crime News : पश्चिम बंगाल के हावड़ा (Howrah) के डोमजूर बांकड़ा में तीन नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय में अचानक बदमाशों ने प्रवेश कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चार से पांच राउंड फायरिंग की गयी. पंचायत प्रधान पर भी कथित तौर पर गोली चलाई गई. गोलीबारी का आरोप पंचायत के एक पूर्व सदस्य द्वारा समर्थित उपद्रवियों के खिलाफ लगाया गया था.पूरी घटना से इलाके में सनसनी मच गई है. पंचायत कर्मी दहशत में हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है .

घटना के दौरान पंचायत कार्यालय में प्रधान थे मौजूद

पंचायत कार्यालय में पंचायत प्रधान टुकटुक शेख मौजूद थे वह टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई. इस घटना में उन्होंने बताया कि दो लोगों को गोली लगी है. जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. घटनास्थल पर हावड़ा सिटी पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी पहुंचे मामले की जांच कर रहे हैं डीसीपी साउथ विश्वजीत मंडल ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची है और जांच शुरू कर दी है.

भाजपा ने बंगाल में रामनवमी पर भड़कायी हिंसा : ममता बनर्जी

पुलिस ने मामले की जांच की शुरु

वहीं इस घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना को क्यों अंजाम दिया गया है कौन लोग थे यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा. इस घटना के बारे में पंचायत प्रधान टुकटुकी ने कहा, मैं कार्यालय में बैठा था. मैं हस्ताक्षर कर रहा था. तीन लोग अंदर आये. इसके बाद उसने अपनी जेब से बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी. मेरे पिता, चाचा को गोली लगी. मुझे भी निशाना बनाया गया. मैं अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे घुस गया. मैंने बंदूक ले ली. आरोप है कि पूर्व सदस्य शेख साजिद ने यह अपराध किया है. उन्हीं के आदमियों ने गोलियां चलाईं. मैंने प्रशासन को सूचित कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, किसी की गलती सुधारी जा सकती है, लेकिन 25 हजार नौकरियां छीनना घोर अन्याय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >