WB News : उलबेड़िया : टोटो पलटने से भाजपा उम्मीदवार जख्मी

उलबेड़िया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरुण उदय पाल चौधरी सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हावड़ा.

उलबेड़िया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरुण उदय पाल चौधरी सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी बाएं हाथ की हड्डी, पसली, सिर और कमर में चोट लगी है. जानकारी के अनुसार, वह टोटो पर सवार होकर श्यामपुर के चंदनपुर इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे. अचानक पिछला पहिया एक गड्ढे में जा गिरा और टोटो पलट गया. श्री चौधरी टोटो के नीचे दब गये. उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्याशी के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने अभी उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है. अगले कुछ दिनों तक वह चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >