बंगाल में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा बवाल, अस्पताल प्रशासन ने दिये जांच के आदेश

लवली गोयल नाम की गर्भवती महिला बंगाल के आसनसोल जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती हुई थी. महिला की स्थिति को देख के चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया.

आसनसोल: पश्चिम बंगाल आसनसोल जिला अस्पताल में रविवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दरअसल मामला ये है कि एक महिला की अस्पताल में मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों की लापरवाही से ये घटना हुई है. मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश देकर और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वसन दिया है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक लवली गोयल नाम की गर्भवती महिला बंगाल के आसनसोल जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती हुई थी. महिला की स्थिति को देख के चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला की सास से एक कागज हस्ताक्षर ले लिया. परिजनों का कहना है कि ये हस्ताक्षर किस वजह से कराया गया इसकी जानकारी भी नहीं दी.

इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को देखते हुए सीजर ऑपरेशन करने का फैसला लिया. इसे बाद डॉक्टरों ने परिजनों की अनुमति से महिला की सर्जरी की. जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन सर्जरी के बाद उसकी स्थिति और बदत्तर हो गयी. इसके बाद उसे सीसीयू विभाग में भर्ती कराया गया. जहां रविवार सुबह महिला की मौत हो गयी.

Also Read: बंगाल में नहीं लागू होने देंगे CAA, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

अस्पताल प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वसन

महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और गार्ड की पिटाई कर दी. परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गयी. मामले को तुल पकड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वसन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >