पाटुली : 20 फीट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक, मौत

पाटुली थाना अंतर्गत पड़ने वाले शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन में काम करने के दौरान एक श्रमिक 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया.

कोलकाता. पाटुली थाना अंतर्गत पड़ने वाले शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन में काम करने के दौरान एक श्रमिक 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया. घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम नूर अहमद बताया गया है. वह मुर्शिदाबाद जिले का निवासी था. पाटुली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >