बड़ाबाजार में प्राइवेट बस से कुचलकर यात्री की गयी जान

ड़ाबाजार में प्राइवेट बस से कुचलकर एक यात्री की मौत हो गयी. घटना एमजी रोड एवं कलाकार स्ट्रीट क्रॉसिंग की है.

संवाददाता, कोलकाता

बड़ाबाजार में प्राइवेट बस से कुचलकर एक यात्री की मौत हो गयी. घटना एमजी रोड एवं कलाकार स्ट्रीट क्रॉसिंग की है. मृत राहगीर का नाम गौरीशंकर अग्रवाल (67) बताया गया है. वह हावड़ा के बेलूड़ थाना क्षेत्र के गिरीश घोष रोड का निवासी बताया गया है.

खबर पाकर बड़ाबाजार थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मृत व्यक्ति हावड़ा से नागेरबाजार रूट की बस में सवार हो रहा था. अचानक किसी तरह से बस के चालक द्वारा उस बस को आगे बढ़ाने के कारण यात्री उसी बस की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गया. तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया.

इस घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर उसके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >