न्यूटाउन : डिवाइडर से टकरायी कार, दो घायल

तेज रफ्तार में कार न्यूटाउन से एयरपोर्ट की ओर जा रही थी, तभी नजरूल तीर्थ के पास ही कार डिवाइडर से टकरा कर सर्विस रोड पर पलट गयी.

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन में मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गये. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार में कार न्यूटाउन से एयरपोर्ट की ओर जा रही थी, तभी नजरूल तीर्थ के पास ही कार डिवाइडर से टकरा कर सर्विस रोड पर पलट गयी. इस दौरान यात्री समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कार करीब सौ से 110 किलो मीटर की रफ्तार से जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >