बैरकपुर : एक हिंदू के दाह संस्कार में पड़ोसी मुस्लिम भाइयों ने दिया साथ

63 वर्षीय जतिन गुहा का लंबे समय से बीमार रहने के बाद गुरुवार की सुबह निधन हो गया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह क्षेत्र के बांदीपुर इलाके के डोपेरिया हाई मदरसा इलाके में जतिन गुहा लंबे समय से अपनी पत्नी के साथ एक मकान में किराए पर रहते थे. 63 वर्षीय जतिन गुहा का लंबे समय से बीमार रहने के बाद गुरुवार की सुबह निधन हो गया. परिवार में केवल पत्नी हैं. उनके साथ कोई और नहीं रहता है. शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान ले जाना था. ऐसे में जतिन गुहा के पड़ोसी मुस्लिम समुदाय के लोग शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने के लिए आगे आये. दिवंगत जतिन गुहा की पत्नी ने मुस्लिम पड़ोसियों के साथ मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की. जतिन गुहा के पत्नी ने कहा कि भले ही मैं यहां अकेली हूं, पर मुस्लिम समुदाय के भाई मेरे साथ हैं. उन्होंने मेरा साथ दिया. पड़ोसी मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह हमारा कर्तव्य था. हम हिंदू और मुस्लिम नहीं जानते हैं. हम समाज में इंसानियत और मानवता के लिए कार्य करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >