शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां को मार डाला

उत्तर 24 परगना के हाबरा थाना अंतर्गत हिजलपुकुर इलाके में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी.

बारासात. उत्तर 24 परगना के हाबरा थाना अंतर्गत हिजलपुकुर इलाके में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी. घटना रविवार देर शाम की है. मृतका का नाम रूबी विश्वास (65) है. आरोपी बेटे का नाम अयन विश्वास है. घटना के बाद से वह फरार है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अयन को जय गोपाल विश्वास और रूबी विश्वास ने दत्तक पुत्र के तौर पर अपनाया था. बड़े होने पर अयन को नशे की लत लग गयी. उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था. दो दिन पहले ही वह घर लौटा था. लेकिन नशे की लत उसकी छुटी नहीं थी. आरोप है कि उसने शराब खरीदने के लिए अपनी मां से पैसों की मांग की. मना करने पर गला रेतकर मां की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >