आज खड़दह में ममता की सभा अफसरों ने देखा तैयारी का हाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उत्तर 24 परगना के खड़दह के सूर्य सेन स्पोर्टिंग क्लब मैदान में तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.

खड़दह

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उत्तर 24 परगना के खड़दह के सूर्य सेन स्पोर्टिंग क्लब मैदान में तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं.

सुरक्षा व्यवस्था, मंच समेत आयोजन स्थल की तैयारियों का मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया. पार्टी नेताओं से लेकर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभा स्थल का दौरा किया. इसमें बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल डॉ कुलदीप सोनावने समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >