बंगाल उपचुनाव: बीजेपी नेता कुलदीप माइती को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, लड़ सकते हैं चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है. चार टीएमसी (TMC) राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है. बीजेपी कोर टीम के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच कुलदीप माइती को लेकर अटकलें तेज हैं कि उन्हें इस चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या वे बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकते हैं.

चुनावी तैयारियों के बीच कुलदीप माइती ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, "बंगाल की जनता अब राज्य में बदलाव चाहती है. टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और कुशासन से लोग पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने ममता सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है."

सीएम शुभेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर को छोड़ना होगा एक-एक सीट, होगा उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव जीता है. जिसमें भवानीपुर से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया. ऐसी चर्चा है कि सीएम शुभेंदु नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे. इसके अलावा, आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नौदा से चुनाव लड़ा था. दोनों ही सीटों से उन्होंने जीत दर्ज की थी.

बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे

माइती ने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य तंत्र में भारी धांधली हुई है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे.

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. लेकिन बंगाल में ममता दीदी विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दे रही हैं. विधानसभा उपचुनाव में जनता इसका जवाब वोट से देगी."

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का आह्वान

बीजेपी नेता ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बूथ स्तर तक जाकर आम जनता को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि यह केवल दो सीटों का उपचुनाव नहीं है, बल्कि बंगाल के भविष्य को तय करने वाला जनादेश होगा. माइती ने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से राज्य में बीजेपी की जीत होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >