बंगाल के युवाओं के लिए भाजपा ला रही ‘युवा शक्ति कार्ड’, लिएंडर पेस और विजेंदर कुमार कोलकाता में लांच करेंगे

Yuva Shakti Card Launch BJP Bengal: टेनिस स्टार लिएंडर पेस और बॉक्सर विजेंदर सिंह कोलकाता में भाजपा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दोनों दिग्गज ‘युवा शक्ति कार्ड’ लॉन्च कर बंगाल के युवा मतदाताओं को साधेंगे.

Yuva Shakti Card Launch BJP Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले ममता बनर्जी सरकार की ओर से शुरू की गयी ‘युवा साथी’ योजना के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने ‘युवा शक्ति कार्ड’ खेला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेनिस आइकॉन लिएंडर पेस और मशहूर मुक्केबाज विजेंदर सिंह बृहस्पतिवार को कोलकाता के राजारहाट के नोवोटेल होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ी भाजपा के महत्वाकांक्षी ‘युवा शक्ति कार्ड’ को लांच करेंगे. युवाओं और खेल प्रेमियों को लुभाने के लिए भाजपा ने यह दांव खेला है.

दोपहर 12:30 बजे नोवोटेल में सजेगा मंच

भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी. युवा शक्ति कार्ड बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं से जुड़ी नयी योजनाओं का खाका पेश करेगा. लिएंडर पेस और विजेंदर सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों की मौजूदगी से भाजपा युवाओं को संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके भविष्य और खेलों के विकास के प्रति गंभीर है.

सियासी पिच पर टेनिस और बॉक्सिंग के स्टार

बंगाल चुनाव में इस बार खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है. बंगाल से गहरा नाता रखने वाले लिएंडर पेस बतायेंगे कि ‘युवा शक्ति कार्ड’ कैसे बंगाल के खेल परिदृश्य को बदल सकता है. अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले ओलिंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह भी भाजपा की नीतियों और युवाओं के सशक्तीकरण पर अपनी बात रखेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Yuva Shakti Card: मतदान से पहले मास्टरस्ट्रोक!

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा का यह कदम ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है. राजारहाट और न्यू टाउन जैसे शहरी इलाकों के युवा मतदाताओं के बीच इन दोनों सितारों की जबरदस्त अपील है. भाजपा का लक्ष्य ‘युवा शक्ति कार्ड’ के जरिये राज्य के लाखों बेरोजगारों और छात्रों को अपने पाले में लाना है.

इसे भी पढ़ें

लिएंडर पेस का मिशन बंगाल : टैलेंट के पलायन और 2036 ओलिंपिक पर क्या बोले, यहां पढ़ें

टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

बंगाल की राजनीति में अब दल-बदल का ही है चलन, बोले कांग्रेस नेता अधीर चौधरी, ममता के बारे में कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >