बाइक नहीं खरीदने पर युवक ने की खुदकुशी

दूसरे के घरों में नौकरानी के रूप में काम कर संसार चला रही थी. अरिजीत खुद इलेक्ट्रिक सप्लाई ऑफिस में अस्थाई कर्मी था.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के वासुदेवपुर थाना के काउगाछी एक नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत श्यामनगर के फीडर रोड स्थित शक्तिगढ़ के ढालीखोला इलाके में एक युवक ने कीमती बाइक नहीं खरीदने पर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अरिजीत दास (25) था. सात जुलाई को उसका जन्मदिन था. बताया जाता है कि वह अपने बर्थडे से पूर्व कीमती बाइक खरीदना चाहता था, इसके लिए अपनी मां से जिद कर रहा था, लेकिन उसकी मां आर्थिक समस्या के करण असमर्थ थी. पिता की मौत के बाद उसकी मां ही घर खर्च चलाती थी. दूसरे के घरों में नौकरानी के रूप में काम कर संसार चला रही थी. अरिजीत खुद इलेक्ट्रिक सप्लाई ऑफिस में अस्थाई कर्मी था. मंगलवार की रात उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली. काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उसे फंदे से लटका पाया गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >