महिला सीएम के राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित

उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह स्थित पातुलिया ग्राम पंचायत के डांगा दीघला उत्तरपाड़ा में एक विधवा महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में रहड़ा थाना के सामने में विरोध प्रदर्शन किया गया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह स्थित पातुलिया ग्राम पंचायत के डांगा दीघला उत्तरपाड़ा में एक विधवा महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में रहड़ा थाना के सामने में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एक रैली पातुलिया बाजार से शुरू होकर रहड़ा थाने तक गयी. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन किया और घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. इस विरोध कार्यक्रम में शामिल होते हुए पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि आज बंगाल में महिला शक्ति खतरे में है. राज्य की मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं, लेकिन महिलाएं ही सबसे अधिक असुरक्षित हैं. उनका दावा है कि अगर 2026 में भाजपा सत्ता में आयी तो बंगाल में कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पाटुलिया सामूहिक दुष्कर्म मामले में शामिल सभी लोग तृणमूल वर्कर्स यूनियन से जुड़े हैं.

यहां तक कि पीड़िता पर मामला वापस लेने का दबाव भी डाला जा रहा है. इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा, पार्टी के कोलकाता उत्तर उपनगर जिला अध्यक्ष चंडी चरण रॉय, जॉय साहा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >