पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड थाना क्षेत्र के डुकी गांव स्थित काशीकाटा इलाके में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बसंती भुइंया (58) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, बसंती रोज की तरह खेत में कृषि कार्य कर रही थी. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी. इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
