हथेली देखकर जवाब दे रहा था गवाह, जज ने चेताया

इडी द्वारा दायर किये गये शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में एक गवाह अदालत में गवाही के दौरान अपनी हथेली देखकर सवालों का जवाब दे रहा था.

संवाददाता, कोलकाता

इडी द्वारा दायर किये गये शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में एक गवाह अदालत में गवाही के दौरान अपनी हथेली देखकर सवालों का जवाब दे रहा था. गुरुवार को कोलकाता सिटी सेशंस कोर्ट की विशेष इडी अदालत में गवाही के दौरान अदालत कक्ष में उपस्थित वकील विप्लव गोस्वामी और सोमनाथ सनल की नजर पड़ने पर इस मामले को न्यायाधीश के ध्यान में लाया गया.

इसके बाद न्यायाधीश ने गवाह को अपने हाथ साबुन से धोने का आदेश दिया. बताया गया कि जो व्यक्ति गवाही दे रहा था, वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर मामले में एक कंपनी का निदेशक था. इसके बाद न्यायाधीश ने इडी के वकील से कहा कि उन्हें किसी भी गवाह को अदालत में गवाही दिलवाने के लिए लाने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है. गवाह को कैसे अदालत में लाना है, गवाह को कैसे अदालत में गवाही दिलानी है, गवाह को कटघरे में रहकर किन बातों का ध्यान रखना है, इस बारे में इडी अधिकारियों को पहले ही अपने गवाह को अवगत कराना होगा.

इधर, अदालत ने उस दिन गवाही देने वाले व्यक्ति को भी चेतावनी दी. इसके बाद इस मामले में गवाही लेने की अगली तारीख 13 मई तय की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >