अभिषेक के मुद्दे पर फिरहाद व हुमायूं कबीर आमने-सामने

अभिषेक बनर्जी को राज्य का उपमुख्यमंत्री व पुलिस मंत्री बनाये जाने के लिए विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर मंगलवार को कोलकाता के मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि ममता बनर्जी पर उन्हें पूरा भरोसा है.

कोलकाता.

अभिषेक बनर्जी को राज्य का उपमुख्यमंत्री व पुलिस मंत्री बनाये जाने के लिए विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर मंगलवार को कोलकाता के मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि ममता बनर्जी पर उन्हें पूरा भरोसा है.

ममता बनर्जी को अलग कर कोई चुनाव जीतने की क्षमता अभी नहीं हुई है. जो लोग इस तरह की बात कर रहे हैं, वे ममता बनर्जी की तस्वीर हटा कर चुनाव लड़ें और जीत कर दिखायें. ममता बनर्जी ही एकमात्र नेता हैं, जो पार्टी व सरकार का नेतृत्व करने में सक्षम हैं. अभिषेक को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि अभिषेक की बात जब आयेगी, तब देखा जायेगा. लेकिन इस समय ममता बनर्जी से मजबूत कोई नहीं है. हकीम के बयान आने के बाद एक फिर से हुमायूं कबीर ने कहा कि वह अपने बयान से पीछे नहीं हट रहे हैं. ममता बनर्जी सभी की नेता हैं. उनकी क्षमता पर वह कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं.फिरहाद हकीम इतनी बातें कर रहे हैं, लेकिन मुर्शिदाबाद जिले का दायित्व रहने के बाद भी वह किसी समस्या का समाधान नहीं कर पाये हैं. मुख्यमंत्री से जब मिलेंगे, तो इसकी शिकायत करेंगे. यह भी कहेंगे कि अभिषेक बनर्जी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >