ममता सरकार को राज्य की जनता से इतना विद्वेष क्यों : वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल सरकार को राज्य की जनता के प्रति इतना विद्वेष क्यों है?

कोलकाता/नयी दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल सरकार को राज्य की जनता के प्रति इतना विद्वेष क्यों है? लोकसभा में प्रश्नकाल में तृणमूल कांग्रेस सदस्य कीर्ति आजाद ने पश्चिम बंगाल में अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों को लेकर सरकार से सवाल किया कि पश्चिम बंगाल के विरुद्ध विषमता, विद्वेष और पक्षपातपूर्ण रवैया क्यों है? रेल मंत्री वैष्णव ने अपने उत्तर में कहा कि सांसद के आक्षेप के पीछे कोई तथ्य नहीं है. पश्चिम बंगाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड बजट का आवंटन किया है. 2009 से 2014 के बीच संप्रग सरकार के दौरान जहां राज्य का बजट 4,300 करोड़ रुपये का होता था, आज 14,205 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सभी परियोजनाओं पर लगातार प्रगति की समीक्षा की जाती है, लेकिन राज्य में रेल परियोजनाओं के लिए केवल 27 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण हुआ है और कई परियोजनाओं में तो शून्य भूमि अधिग्रहण हुआ है. वैष्णव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद को राज्य की मुख्यमंत्री से रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं पूछना चाहूंगा कि बंगाल सरकार को राज्य की जनता के प्रति इतना विद्वेष क्यों है?’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >