6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 सितंबर को बदला रहेगा मौसम, उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दक्षिण में आंधी-तूफान का अलर्ट

West Bengal Weather Forecast 6-13 September 2026: मौसम विभाग (IMD) ने 6 से 13 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के लिए जारी किया मौसम अलर्ट. उत्तर बंगाल में बहुत भारी बारिश और दक्षिण बंगाल के जिलों में वज्रपात व तेज हवाओं का अनुमान.

West Bengal Weather Forecast 6-13 September 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र (अलीपुर, कोलकाता) ने अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है. रविवार को जारी स्पेशल बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area), बांकुड़ा से गुजर रहे मानसून ट्रफ और गुजरात से बांग्लादेश तक फैली ट्रफ रेखा के कारण बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी आ रही है. इसके प्रभाव से 7 से 9 सितंबर के दौरान दक्षिण बंगाल और 6 से 8 सितंबर के दौरान उत्तर बंगाल में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है.

दक्षिण बंगाल में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 6-7 सितंबर को पूर्वी बर्धमान, पश्चिमी बर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, नदिया, कोलकाता, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
  • 7-8 सितंबर को बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) की चेतावनी दी गयी है. बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिले में तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 8-9 सितंबर को पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, हुगली, नदिया और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो सकती है. मुर्शिदाबाद, नदिया, बर्धमान और बीरभूम में तेज आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा.
  • 9-10 सितंबर को पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में भारी बारिश और पूरे दक्षिण बंगाल में तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
  • 10 से 13 सितंबर तक दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: कल का मौसम : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर बंगाल के लिए भारी वर्षा की चेतावनी

  • 6-7 सितंबर को अलीपुरदुआर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (07-20 सेमी) हो सकती है. कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में भारी बारिश (07-11 सेमी) होने की संभावना है. पूरे उत्तर बंगाल में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
  • 7-8 सितंबर को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग और कूचबिहार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
  • 8-9 सितंबर को जलपाईगुड़ी, मालदा और अलीपुरदुआर जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 9 से 11 सितंबर तक उत्तर बंगाल के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी.
  • 11 से 13 सितंबर तक जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में फिर भारी बारिश (07-11 सेमी) का दौर लौट सकता है.

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, फिर भी जारी रहेगा बारिश का दौर

भारी वर्षा का असर और सुरक्षा की सलाह

संभावित खतरे : खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका, निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव (Waterlogging) के साथ-साथ फसलों एवं बागवानी को नुकसान पहुंचने की संभावना है.

वर्षा-वज्रपात के समय क्या करें, क्या न करें?

  • खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों (पक्के मकानों) में शरण लें.
  • पेड़ों, बिजली के खंभों, कच्चे मकानों और जल निकायों के पास रुकने से बचें.
  • यात्रा करते समय यातायात नियमों और सलाह का पालन करें.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! समुद्र में उठ सकती हैं ऊंची लहरें, जानें कोलकाता का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >