West Bengal : जे पी नड्डा ने किया बेलूर मठ का दौरा, करेंगे पूजा पंडालों की परिक्रमा

West Bengal : जे पी नड्डा मध्य कोलकाता में संतोष मित्रा चौक के दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे.

West Bengal : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार सुबह हावड़ा में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ का दौरा किया.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा सुबह करीब 11 बजे एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ वह महासप्तमी के अवसर पर बेलूर मठ गए.

संतोष मित्रा चौक के दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे

बाद में, वह मध्य कोलकाता में संतोष मित्रा चौक के दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे और फिर बांग्ला को शास्त्रीय भाषा घोषित करने के केंद्र के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के वास्ते आयोजित प्रतिष्ठित हस्तियों की एक बैठक में भाग लेंगे.

Also read : Bengal Durga Puja 2024 : 14 अक्तूबर को पूजा कार्निवल, होंगे जिले की श्रेष्ठ प्रतिमाओं के दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >