बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

West Bengal Election Results 2026 ‍BJP Victory: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद नेताओं ने जनता का धन्यवाद किया. शुभेंदु अधिकारी और अन्य दिग्गजों ने ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का संकल्प लिया. पढ़ें भाजपा का विजय संदेश.

West Bengal Election Results 2026 ‍BJP Victory: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में जश्न और कृतज्ञता का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस प्रचंड सफलता के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बंगाल की देवतुल्य जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है.

पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है! 2026 का विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखा जायेगा. यह जनशक्ति और भाजपा की सुशासन की राजनीति की जीत है. मैं बंगाल के प्रत्येक नागरिक के सामने नतमस्तक हूं. जनता ने भाजपा को जो अभूतपूर्व जनादेश दिया है, उसके लिए मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम एक ऐसी सरकार बनायेंगे, जो समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और गरिमा सुनिश्चित करेगी.

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

बंगाल की अस्मिता, संस्कृत और गौरव की पुनर्स्थापना : भाजपा

नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह जीत केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य की अस्मिता, संस्कृति और गौरव की पुनर्स्थापना है. भाजपा ने वादा किया है कि चैतन्य महाप्रभु और स्वामी विवेकानंद की यह पावन धरा अब शांति और समृद्धि के एक नये युग की साक्षी बनेगी.

पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद और हार्दिक अभिनंदन. चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद और हमारे पथप्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की यह पावन धरा अब शांति, समृद्धि और सुशासन के एक नये युग की साक्षी बनेगी. यह विजय बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और गौरव की पुनर्स्थापना का प्रतीक है. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित हैं. आइए, मिलकर एक सशक्त और सुरक्षित बंगाल का निर्माण करें.

नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

शांति, समृद्धि और सुशासन का नया सवेरा : भाजपा

जीत के बाद जारी संदेशों में भाजपा नेतृत्व ने बंगाल के भविष्य का रोडमैप साझा किया है.

  • ऐतिहासिक जनादेश : नेताओं ने बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनादेश डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के बंगाल की जीत है.
  • अस्मिता की पुनर्स्थापना : भाजपा ने इस विजय को बंगाल की खोयी हुई गरिमा को वापस लाने का प्रतीक बताया है. पार्टी ने संकल्प लिया है कि अब राज्य में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना धरातल पर उतरेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाली में भावुक संदेश- जन-गणई शेष कथा

भाजपा नेताओं ने बांग्ला भाषा में भी जनता के प्रति अपना सिर झुकाया है. सोशल मीडिया पर साझा संदेशों में कहा गया कि 2026 का चुनाव चिरस्मरणीय रहेगा. यह जनशक्ति और सुशासन की जीत है. भाजपा ने आश्वासन दिया है कि नयी सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी. लोगों की आशा-आकाकांक्षाओं को पूरा करना ही अब पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है.

सोनार बांग्ला के लिए एक नयी सुबह! यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बंगाल की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है. विकसित भारत का सपना अब ‘अंग-कलिंग-बंग’ क्षेत्र में राष्ट्रवादी भाजपा सरकारों के माध्यम से साकार होगा. हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने खून और पसीने से इस जीत को सींचा है. डर के ऊपर प्रगति को चुनने के लिए मैं बंगाल की जनता को नमन करता हूं. हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल का पुनर्निर्माण करेंगे.

शुभेंदु अधिकारी, भाजपा

इसे भी पढ़ें : बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

खून-पसीने से सींची गयी जीत, कार्यकर्ताओं को सलाम

पार्टी ने इस जीत का श्रेय अपने जमीनी कार्यकर्ताओं (Karyakartas) को दिया है. नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने खून और पसीने से इस जीत की जमीन तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल ने ‘डर के माहौल’ को त्याग कर प्रगति और विकास का रास्ता चुना है. ‘अंग-बंग-कलिंग’ (बिहार-ओडिशा-बंगाल) क्षेत्र में राष्ट्रवादी सरकारों का गठन अब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव परिणाम 2026: भाजपा की सुनामी में कहां-कहां जीत रही टीएमसी, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Election Results 2026 ‍BJP Victory: पीएम मोदी के विजन पर अटूट विश्वास

पार्टी के संदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर सराहना की गयी है. भाजपा ने कहा है कि पीएम मोदी के विकास मॉडल और लोगों की बदलाव की इच्छा ने ही इस असंभव को संभव बनाया है. अब एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बंगाल का निर्माण मिलकर किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव परिणाम 2026: भाजपा के इन 192 उम्मीदवारों ने बनायी बढ़त, सिलीगुड़ी में शंकर घोष सबसे बड़े अंतर से जीत की ओर

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत, काउंटिंग के बीच टीएमसी उम्मीदवारों ने लगाये धांधली के आरोप, कहा- कुछ गड़बड़ है…

ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

हुड़-हुड़ दबंग! पिस्तौल वाला गुंडा और एक लात, जानें कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के अनसुने राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >