West Bengal : अर्जुन सिंह का कटाक्ष, करोड़ों खर्च कर असुर शक्ति को बचाने की कोशिश कर रहीं सीएम

West Bengal : अर्जुन सिंह ने कहा,हत्यारे को बचाने के लिए राज्य सरकार जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. मुख्यमंत्री उस असुर शक्ति को बचाने की कोशिश कर रही हैं.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि पितृपक्ष में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है. सनातन धर्म में उसे गलत माना जाता है, लेकिन बंगाल में असुर शक्ति है, जो राज्य में अत्याचार चला रही है. जिस डॉक्टर को हमलोग भगवान मानते हैं, वे डॉक्टर भी इनसे रिहाई नहीं पा रहे हैं. एक महिला, जो किसी की बहन व बेटी थी, उसकी जिस तरीके से हत्या की गयी. उस हत्यारे को बचाने के लिए राज्य सरकार जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. मुख्यमंत्री उस असुर शक्ति को बचाने की कोशिश कर रही हैं.

बंगाल में है असुर शक्ति

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कर्मी वृंद की ओर से दमदम पार्क पार्टी ऑफिस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि महालया के दिन जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ता शुभ काम के जरिये लोगों के पास रहने, उन्हें बचाकर रखने का काम कर रहे हैं, यह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि बंगाल में असुर शक्ति है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें

आम लोगों को बचाने के लिए कर रही है भाजपा कोशिश

उस असुर शक्ति से आम लोगों को बचाने के लिए भाजपा कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह मां दुर्गा से प्रार्थना करेंगे कि मां असुर शक्ति को नाश करने के लिए जनता के हाथों में शक्ति दें. मौके पर भाजपा के कोलकाता नॉर्थ सबर्बन डिस्ट्रिक्ट (केएनएसडी) के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता पीयूष कानोड़िया समेत अन्य उपस्थित रहे.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : भाजपा नेताओं की मांग, ममता बनर्जी और विनीत गोयल को लिया जाये हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >