ठिठुर रहा कोलकाता, बंगाल में अभी और बढ़ेगी ठंड

Weather Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है. जनवरी में भी कोलकाता के लोग ठिठुर रहे हैं. उत्तरी हवाओं की वजह से लगातार ठिठुरन बढ़ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी लोगों को इस प्रचंड ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. कई जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट भी अलीपुर मौसम विभाग ने जारी किया है.

Weather Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ठंड से ठिठुर रहा है. बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस हो गया था. इसके बाद से इसमें धीरे-धीरे वृद्धि होती गयी. रविवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. फिर भी कोलकाता के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं.

उत्तरी हवाओं की वजह से बढ़ रही है ठिठुरन

मौसम विभाग ने कहा है कि अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तरी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है. सुबह से ही कंपकंपी बढ़ जाती है. अलीपुर मौसम कार्यालय के मुताबिक, आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

Weather Kolkata: कोलकाता में नहीं हो रहे सूर्यदेव के दर्शन

यह पूछने पर कि तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड क्यों बढ़ रही है, मौसम विभाग ने कहा कि इसकी मुख्य वजह आसमान पर छाये बादल हैं. कोलकाता और उपनगरों के आसमान में सुबह से ही बादल छाये रहते हैं. रविवार को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए. बादलों के कारण सूर्य की गर्मी का असर नहीं हो रहा है. दोपहर से शाम तक कोलकाता में कई जगहों पर कोहरा छाया रहता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण बंगाल में अगले 3 दिन में 3 डिग्री तक घटेगा तापमान

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि यदि सूर्य निकल जाता, तो हालात ऐसे नहीं होते. रविवार को महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था. बाद में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस हो गया. विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों में दक्षिण बंगाल में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है.

बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों तक तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहने की उम्मीद है. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी छाया रह सकता है. पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिले में घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में चढ़ा तापमान, दक्षिण बंगाल में घने कोहरे का अलर्ट

Bengal Ka Mausam: बंगाल में सबसे सर्द जगह दार्जीलिंग, देखें कितना रहा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >