हमने आत्मनिर्भर बंगाल करके दिखाया है : अभिषेक

मंगलवार को बजट पर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने 40 मिनट के भाषण में कई मुद्दों को छूने का प्रयास किया.

संवाददाता, कोलकाता

मंगलवार को बजट पर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने 40 मिनट के भाषण में कई मुद्दों को छूने का प्रयास किया. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “केंद्र सरकार जो भी राज्य का पैसा रोकेगी, हम उसका हिसाब समझ लेंगे. ” 100 दिन का काम, आवास योजना, ग्राम सड़क योजना, जलजीवन मिशन समेत विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं में राज्य का बकाया होने की बात तृणमूल के लिए नयी नहीं है. पिछले दो वर्षों से बंगाल सरकार अपने खजाने के पैसे से सड़क, आवास और 100-दिवसीय कार्य परियोजनाएं चला रहा है. उन प्रसंगों का जिक्र करते हुए अभिषेक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है और हमने आत्मनिर्भर बंगाल करके दिखाया है. अभिषेक ने केंद्रीय बजट को जीवन भर का टैक्स जाल भी करार दिया. उन्होंने एक उपमा देते हुए कहा, ””जब बच्चा पैदा होता है, तो उसे दूध और डायपर खरीदने के लिए टैक्स देना पड़ता है. यदि आप बड़े हो जाते हैं, तो आपको शिक्षा और शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए कर देना होगा. बीमारी की स्थिति में दवा समेत कई उपकरणों पर टैक्स लगाया गया है. यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी स्मृति में अगरबत्ती खरीदने पर भी उसे टैक्स देना पड़ता है. यह बजट वास्तव में जीवन भर के लिए टैक्स का जाल है. उन्होंने कहा कि एक तरफ ””एक भारत, श्रेष्ठ भारत”” का नारा, दूसरी तरफ बांग्लाभाषियों को बांग्लादेशी होने के संदेह में पीटा जाता है. अभिषेक ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की भी चर्चा की. उन्होंने एक एक्स पोस्ट का जिक्र करते हुए सवाल किया, ””अमेरिकी कृषि सचिव ने दावा किया कि इस समझौते से उनके देश के किसानों को फायदा होगा.

पांच दिन बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर कोई बयान क्यों नहीं दिया? क्या है?”””” अभिषेक ने एसआइआर से राज्य में 150 लोगों की मौत और करोड़ों लोगों के उत्पीड़न का भी जिक्र किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >