पेट दर्द की शिकायत के बाद हुई थी भर्ती, अगले दिन अस्पताल के बाहर मिला शव

अस्पताल के बाहर मरीज का शव बुधवार सुबह बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी है. वृद्धा का नाम कलपति पासवान बताया गया है.

घटना को लेकर इलाके में आक्राेश, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप हावड़ा. मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद एक वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार को उसका शव अस्पताल के बाहर पाया गया. यह घटना हावड़ा के सांकराइल हाजी एसटी मलिक ग्रामीण अस्पताल की है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है. अस्पताल के बाहर मरीज का शव बुधवार सुबह बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी है. वृद्धा का नाम कलपति पासवान बताया गया है. वह सांकराइल की रहने वाली थी. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे वृद्धा को पेट दर्द की शिकायत हुई. उन्हें इलाज के लिए पहले सांकराइल ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया. अगले दिन उनका शव अस्पताल के बाहर एक दुकान के पास पड़ा हुआ था. स्थानीय निवासियों ने अस्पताल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत की. घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. आखिर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद एक मरीज कैसे बाहर निकल आया? मरीज का शव सड़क के किनारे कैसे मिला? उधर, अस्पताल प्रशासन ने घटना को लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया है. उक्त घटना को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है. जिला स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अस्पताल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी है. जिला स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि अस्पताल में इलाज करवा रही मरीज अस्पताल के गेट से कैसे बाहर निकली और उसकी मौत कैसे हुई ? घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश राय ने घटना पर सवाल उठाते कहा कि सांकराइल हाजी एसटी मलिक ग्रामीण अस्पताल में बुधवार को हुई घटना काफी दुर्भाग्यजनक है. उन्होंने मृतका कलपति पासवान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनों से मिलने के बाद मुझे पुरी घटना की जानकारी हुई है. यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है. अस्पताल मामले को छुपा रहा है. श्री राय ने घटना की जांच करने और दोषियों को सजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >