बंगाल चुनाव 2026: आंखों में आंसू और दिल में बारूद, ऐसा है पानीहाटी की भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का प्रचार

Aankhon Me Aansu Dil Me Barood: बेटी को न्याय दिलाने के लिए चुनाव के मैदान में उतरी रत्ना देबनाथ वोट मांगने जहां भी जा रहीं हैं, महिलाएं भावुक हो जातीं हैं. कई महिलाएं उन्हें गले लगाकर रो पड़तीं हैं. रत्ना के प्रचार अभियान के इस दृश्य पर भाजपा ने क्या कहा है, यहां पढ़ें.

Aankhon Me Aansu Dil Me Barood: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की पीड़िता ‘अभया’ की मां रत्ना देबनाथ ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. रत्ना जहां भी प्रचार करने जाती हैं, उन्हें देखकर महिलाओं की आंखें नम हो जातीं हैं. बुजुर्ग महिलाएं उन्हें गले लगाकर रो पड़तीं हैं. भाजपा का दावा है कि बंगाल की महिलाओं की आंखों में आंसू और दिल में बारूद है. इस बार चुनाव में ‘आंसुओं के सैलाब’ और ‘गुस्से के बारूद’ का असर दिखेगा.

रीढ़ की हड्डी बिकाऊ नहीं, अभया की मां का प्रचार अभियान

रत्ना देबनाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पानीहाटी विधानसभा सीट से बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं. भाजपा उम्मीदवार काली पाढ़ वाली सफेद साड़ी पहनकर प्रचार कर रहीं हैं. साड़ी की काली पट्टी पर सफेद अक्षरों में बांग्ला में लिखा है- मेरुदंड बिक्री नेई. यानी रीढ़ की हड्डी बिकाऊ नहीं है.

नारी सुरक्षा के मुद्दे पर घर-घर जाकर वोट मांग रहीं रत्ना देबनाथ

रत्ना देबनाथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और असुरक्षा के मुद्दे को लोगों के बीच रख रहीं हैं. घर-घर जाकर प्रचार कर रहीं हैं और बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान की अपील कर रहीं हैं. वह समूचे राज्य से तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहीं हैं. उनका वादा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मतदाताओं के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहीं हैं भाजपा प्रत्याशी

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार ने रविवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की. वह घर-घर जाकर वोट मांग रहीं हैं. बुजुर्ग मतदाताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेतीं हैं. छोटे बच्चे और बच्चियां उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं.

आरजी कर कांड में पुलिस की भूमिका पर उठे थे सवाल

आरजी कर कांड के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे. उस समय जूनियर डॉक्टरों ने सड़कों पर ‘रीढ़ की हड्डी’ को फूलों की माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसका स्पष्ट संदेश था कि पुलिस रीढ़विहीन हो चुकी है. अभया की मां ने कहा है कि वह मानवता और न्याय के लिए चुनाव लड़ रही हैं. तृणमूल को सत्ता से बेदखल करने के लिए लोगों से वोट देने की अपील कर रहीं हैं.

इसे भी पढ़ें

टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी

बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की चौथी सूची, शांतनु ठाकुर की पत्नी को मिला टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >