तृणमूल कांग्रेस के नेता और व्यवसायी के सामने नोटों के ढेर का Video वायरल, क्या है सच?

Viral Video News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले ही नोटों के बंडल सामने आने लगे हैं. जी हां. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के सामने नोटों के बंडल का ढेर है. पास में एक व्यापारी भी है. भाजपा ने इस वीडियो के जरिये टीएमसी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाये हैं, तो टीएमसी नेता और पार्टी दोनों ने सफाई दी है. किसने क्या कहा है, यहां पढ़ें.

Viral Video News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक तृणमूल कांग्रेस के नेता और व्यवसायी के सामने नोटों का ढेर है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की वजह से राजनीति गरमा गयी है. व्यवसायी का नाम रकीबुल इस्लाम बताया जा रहा है.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में?

इस वायरल वीडियो में बारासात एक नंबर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष गियासुद्दीन मंडल दिख रहे हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं. तृणमूल नेता गियासुद्दीन व्यवसायी की बायीं ओर बैठे हैं. व्यवसायी का चेहर लगभग नोटों के बंडल से थोड़ा ढका है. रकीबुल को फोन पर किसी से बात करते सुना जा रहा है. तृणमूल नेता भी कुछ देर के लिए फोन पर बात करते दिख रहे हैं.

टीएमसी लीडर ने कहा- 2022 का है वीडियो, मेरा कोई लेना-देना नहीं

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर बाद एक आदमी नायलॉन बैग लेकर आया. इस बैग में भी नोटों के बंडल भरे थे. इस संबंध में तृणमूल नेता गियासुद्दीन मंडल ने इस वीडियो को गलत नहीं कहा है. उन्होंने सफाई दी है कि वीडियो वर्ष 2022 का है. उनके दोस्तों ने ज़मीन खरीदी थी. उसी का लेन-देन चल रहा था. इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं मालूम. वह सिर्फ वहां बैठे थे. पैसे के लेन-देन में उनका कोई रोल नहीं था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन की खरीद-बिक्री के हैं पैसे, लेन-देन के समय सभी पार्टनर थे मौजूद- रकीबुल

दूसरी तरफ, व्यवसायी रकीबुल इस्लाम ने कहा है कि जमीन की खरीद-बिक्री के लेन-देन के पैसे गिने जा रहे थे. वीडियो काफी पहले का है. उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें याद है, ये पैसे जमीन की खरीद-बिक्री के थे. गियासुद्दीन जमीन खरीदने वालों का पार्टनर था. व्यवसायी ने कहा कि वह ऑफिस भी उसका नहीं है. जिस जगह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, वह काजीपाड़ा में है. लेन-देन के समय सभी पार्टनर वहां मौजूद थे.

Viral Video News: टीएमसी पर बीजेपी ने बोला हमला

नोटों के ढेर का वीडियो वायरल होते ही पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि यही तृणमूल के नेताओं का कैरेक्टर है. वीडियो सामने आने के बाद यह फिर से साफ हो गया है.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी को संजय सरावगी का करारा जवाब- बीजेपी सांप नहीं, सपेरा है, बंगाल में टीएमसी का करेगी सफाया

गियासुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करे ईडी – तापस मित्रा

भाजपा नेता तापस मित्रा ने कहा कि गियासुद्दीन तृणमूल का लीडर है. तापस मित्रा ने आरोप लगाया है कि गियासुद्दीन जमीन माफिया है. उसके सामने इस तरह नोटों के बंडल का ढेर आम बात है. अनुब्रत मंडल और पार्थ चटर्जी को भी लोगों ने देखा है. तृणमूल आज बंगाल को लूट रही है. उन्होंने ईडी से मांग की है कि वह मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए गियासुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करे.

वीडियो की सत्यता साबित हुई, तो गियासुद्दीन पर होगी का कार्रवाई – मो इशा सरकार

बारासात एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल कन्वेनर मोहम्मद इशा सरकार ने कहा है कि अगर वीडियो की सच्चाई साबित हो जाती है, तो पार्टी की तरफ से गियासुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आयी.

इसे भी पढ़ें

ममता का ‘दंगा’ भड़काने वाला ऑडियो वायरल, BJP नेता अमित मालवीय का TMC सुप्रीमो पर गंभीर आरोप

इस वर्ष बंगाल से हो जायेगा तृणमूल का सफाया : देवतनु

VIDEO: ममता राज में बंगाल में राजनीति का अपराधीकरण हुआ, भ्रष्टाचार को संस्थान बना दिया, कोलकाता में बोले अमित शाह

बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा ने रची संदेशखाली प्रकरण की साजिश : तृणमूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >