नदिया में दो रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार

नदिया जिला में बंकर का रहस्य अभी भी खत्म नहीं हुआ है. इस बीच नदिया जिला के कृष्णगंज के माजदिया से दो रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.

कल्याणी. नदिया जिला में बंकर का रहस्य अभी भी खत्म नहीं हुआ है. इस बीच नदिया जिला के कृष्णगंज के माजदिया से दो रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि उन्हें बंकर इलाके के दो किलोमीटर के दायरे में घूमते देखा गया था. बांग्लादेश की उथल-पुथल भरी स्थिति में घुसपैठ की समस्या जटिल हो गयी है. इस बीच दो रोहिंग्या नागरिकों की गिरफ्तारी की घटना चिंता बढ़ा रही है.

गिरफ्तार युवकों के नाम एमडी यादव और मोहम्मद नूर हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये एक साल पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे. इसके बाद वे काम के सिलसिले में हैदराबाद चले गये. दोनों युवकों ने दोबारा बांग्लादेश भागने की योजना बनायी थी. रविवार रात स्थानीय लोगों ने उन्हें भजनघाट इलाके में घूमते देखा तो संदेह हुआ. उन्होंने कृष्णगंज थाने की पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय निवासियों ने दोनों रोहिंग्या युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनके पास से भारत में रहने के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >