ममता बनर्जी की फिसली जुबान, शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर पूछा- क्या यही है बंगाल की गरिमा?

Mamata Banerjee Controversial Video 2026: ममता बनर्जी का विवादित वीडियो वायरल हो गया है. शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री की भाषा को ‘अमर्यादित’ बताते हुए कहा कि सीएम अपना ‘मानसिक संतुलन’ खो बैठी हैं. जानें क्या है ममता बनर्जी का यह विवादित प्रकरण.

Mamata Banerjee Controversial Video 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के दौरान राज्य की राजनीतिक मर्यादा तार-तार होती दिखी, जब चीफ मिनिस्टर ममता मुखर्जी की जुबान फिसल गयी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, जो मुख्यमंत्री को भवानीपुर विधानसभा सीट पर टक्कर दे रहे हैं, ने दीदी का एक वीडियो क्लिप फेसबुक पर साझा किया है. इसमें ममता बनर्जी बेहद तल्ख और ‘अमर्यादित’ भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं. शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि हार के डर से मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं.

क्या है ममता बनर्जी का विवादित बयान?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोसते हुए अपशब्द कहते सुनी जा रहीं हैं. वह कहतीं हैं- निजे ….. दुर्नीतिर ठाकुरदादा) यानी खुद … भ्रष्टाचार के दादा… शुभेंदु अधिकारी ने इस क्लिप को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए मुख्यमंत्री की भाषा और गरिमा पर सवाल उठाये हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

शुभेंदु का प्रहार- हार के डर से घबरायी ममता बनर्जी

शुभेंदु अधिकारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में बांग्ला में पूछा है कि क्या यह एक मुख्यमंत्री की भाषा है? क्या इस भाषा-आतंक से बंगाल की गरिमा, मर्यादा और बंगाली अस्मिता खतरे में नहीं पड़ रही है? नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हार के डर से इतनी घबरा गयीं हैं कि वह अपनी जुबान पर नियंत्रण खो चुकी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु ने कहा- ममता को पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता बनर्जी को कम से कम पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. विशेषकर तब, जब वह केंद्र सरकार के उच्च पदों पर बैठे लोगों के बारे में बात कर रहीं हों. लोग अब इसे ‘पागल का प्रलाप’ कहने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम

Mamata Banerjee Controversial Video 2026 से सियासी गलियारों में हड़कंप

बंगाल चुनाव 2026 में भ्रष्टाचार (शिक्षक भर्ती घोटाला, राशन घोटाला) सबसे बड़ा मुद्दा है. भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को घेर रही है. इसी बीच, मुख्यमंत्री के इस ‘विस्फोटक’ और ‘कड़वे’ तेवर ने आग में घी का काम किया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ECI ने बनाया तमिलनाडु का ऑब्जर्वर, ममता के भरोसेमंद IPS बोले- बीमार हूं

ममता राज में बंगाल में कुपोषण काल, कोलकाता में बढ़ी चाइल्ड वेस्टिंग, 5000 करोड़ का हिसाब नहीं : भाजपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >