बंगाल चुनाव 2026: सीएम फेस पर शमिक भट्टाचार्य ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

BJP No CM Face: बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने बड़ी रणनीति बनायी है. पीएम मोदी ही पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे. शुभेंदु अधिकारी को दोहरी जिम्मेदारी मिली है, ताकि वह साबित कर सकें कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार कोई तुक्का नहीं थी. उनके गढ़ भवानीपुर में भी उन्हें हराया जा सकता है. घुसपैठियों को राज्य से निकालने और विकास के मुद्दे पर भाजपा का क्या है ‘मिशन बंगाल’, यहां पढ़ें.

BJP No CM Face: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी रणनीति साफ कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी किसी भी नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार (CM Face) के रूप में पेश नहीं करेगी. भाजपा इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनके ‘विकास के एजेंडे’ पर ही चुनाव के मैदान में उतरी है. भाजपा मोदी के नाम पर तृणमूल कांग्रेस की ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ को सीधी चुनौती देने की तैयारी में है.

क्यों नहीं घोषित किया मुख्यमंत्री चेहरा?

शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा जैसे राज्यों में भी भाजपा ने बिना चेहरे के चुनाव लड़ा. तीनों राज्यों में जीत हासिल की. उन्होंने कहा कि राज्य का सीएम कौन होगा, इस पर अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और संसदीय बोर्ड ही करेगा. उन्होंने कहा कि जो नेता ममता बनर्जी के कुशासन के खिलाफ जनता की लड़ाई का चेहरा बनेगा, वही भविष्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी का दावेदार हो सकता है.

भवानीपुर और नंदीग्राम : शुभेंदु को दोहरी जिम्मेदारी

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों विधानसभा सीटों से उतारने पर शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में घेरने की रणनीति है. उन्होंने 2021 में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर जीत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा यह साबित करना चाहती है कि ममता की हार कोई इत्तेफाक नहीं थी. शुभेंदु पर पिछले 5 सालों में हुए हमलों और निलंबन का बदला जनता अपने वोट से लेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घुसपैठियों पर कड़ा रुख- पहचान, हिरासत और निर्वासन

भाजपा ने सत्ता में आने पर अपनी प्राथमिकताओं की सूची भी साझा की है. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि घुसपैठ पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा है. उन्होंने एलान किया कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो घुसपैठियों का पता लगाने, उन्हें हिरासत में लेने और उन्हें वापस उनके देश भेजने (निर्वासन) की सख्त नीति अपनायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

इसे भी पढ़ें : Mamata Banerjee Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी?

मुस्लिमों से अपील और राष्ट्रपति शासन पर सफाई

ममता बनर्जी के उन आरोपों को भट्टाचार्य ने खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों के आधार पर इसका समर्थन नहीं करती. उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से तुष्टीकरण की राजनीति छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील भी की.

इसे भी पढ़ें

85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

ममता राज में बंगाल में कुपोषण काल, कोलकाता में बढ़ी चाइल्ड वेस्टिंग, 5000 करोड़ का हिसाब नहीं : भाजपा

चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >