बिजली गुल कर सड़क पर तृणमूल नेता की हत्या

मालदा के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के बारोदुआरी इलाके में रविवार रात एक तृणमूल नेता की हत्या कर दी गयी.

संवाददाता, कोलकाता

मालदा के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के बारोदुआरी इलाके में रविवार रात एक तृणमूल नेता की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मृतक का नाम सुबल घोष बताया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में वह गये थे. रास्ते में तृणमूल नेता को अकेला पाकर अपराधियों ने हंसुआ से वार कर हत्या कर दी. यहां तक कि इलाके की बिजली गुल कर उन्हें अपराधियों ने सड़क पर दौड़ाया था. पकड़ने के बाद हंसुआ से हमला किया गया. स्थानीय लोग सड़क पर खून से लथपथ पड़े नेता को लेकर मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुबल घोष को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने कहा कि सुबल इलाके में सक्रिय तृणमूल नेता के रूप में काम करते थे. इसे लेकर भाजपा के कुछ नेताओं में आक्रोश था. परिवार ने कई लोगों के नाम पर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने बताया कि जिनके खिलाफ आरोप लगाये गये हैं, उनके एक परिवार की महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपी इस समय फरार बताये जा रहे हैं. जिले के तृणमूल प्रवक्ता आशीष कुंडू ने कहा कि सुबल पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण थे. भाजपा समर्थित अपराधियों ने ही उनकी हत्या की है. वहीं दक्षिण मालदा के भाजपा अध्यक्ष अजय गांगुली ने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण ही सुबल की हत्या हुई है. भाजपा का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही इंग्लिशबाजार नगरपालिका के तृणमूल पार्षद दुलाल सरकार की हत्या कर दी गयी थी. इसका मामला अभी भी चल रहा है. दुलाल की पत्नी चैताली घोष सरकार को हाल ही में तृणमूल जिला कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >